ITBP Recruitment 2026: आईटीबीपी में हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से हो जाएंगे स्टार्ट
आईटीबीपी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 28 सितंबर से स्टार्ट हो जायेंगे। पात्रता, चयन प्रक्रिया, सैलरी सहित अन्य डिटेल इस पेज से चेक की जा सकती हैं।

ITBP Head Constable Recruitment 2026
HighLights
आईटीबीपी में हेड कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्ती।
आवेदन 28 सितंबर से होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से स्टार्ट हो जाएगी। जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
योग्यता एवं मापदंड
हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने 12th उत्तीर्ण करने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।
कैसे भर सकेंगे फॉर्म?
- इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
- एक प्रिंट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
कितनी लगेगी फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए अन्य सभी कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
- मूल दस्तावेजों का सत्यापन/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन
- लिखित परीक्षा
- प्रैक्टिकल (स्किल) टेस्ट
- विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME)
- समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME)
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के अनुसार 25,500 से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान की किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 21 रिक्त पदों को भरा जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
