विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ITBP HC Recruitment 2026: हेड कॉन्स्टेबल मोटर मैकेनिक के पदों पर आवेदन शुरू, यहां चेक करें पात्रता एवं आयु सहित अन्य डिटेल

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:42 PM (GMT+05:30)

आईटीबीपी में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

ITBP HC Motor Mechanic Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

ITBP HC Motor Mechanic Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1.  हेड कॉन्स्टेबल मोटर मैकेनिक के पदों पर आवेदन शुरू।

  2. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 27 अक्टूबर निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार ITBP HC Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आईटीबीपी की ओर से हेड कॉन्स्टेबल ( मोटर मैकेनिक) के कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

भर्ती संबंधित विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 21 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 07 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 03 पद, ओबीसी के लिए कुल 07 पद और एससी के लिए कुल 04 पद आरक्षित किए गए हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता

हेड कॉन्स्टेबल (मोटर मैकेनिक) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास मोटर मैकेनिक का मान्यता प्राप्त संस्थान से सर्टिफिकेट होना चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- UPSSSC Recruitment 2026: खेल निदेशालय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू, रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां देखें जरूरी पात्रताएं