इसरो टेक्नीशियन-ड्राइवर भर्ती के लिए 20 नवंबर तक बढ़ी आवेदन की डेट, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई
इसरो में ड्राइवर एवं टेक्नीशियन पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें 10th-ITI पास या 10th के साथ ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

isro vacancy 2026
HighLights
इसरो में दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।
20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत यूआर सेटेलाइट सेंटर (URSC) में टेक्नीशियन एवं ड्राइवर पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 13 नवंबर निर्धारित थी जिसे अब 20 नवंबर 2026 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तय तिथि के अंदर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा
इस भर्ती में टेक्नीशियन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मैट्रिक/ 10th/ SSC/ SSLC के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो। इसके अलावा ड्राइवर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने दसवीं उत्तीर्ण किया हो और साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
इसके अलावा आवेदन की लास्ट डेट 13 नवंबर 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 से कम और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा/ कंप्यूटर आधारित परीक्षा/ स्किल टेस्ट/ ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स इस पेज पर दी जा रहीं हैं।
बेहतर सैलरी के साथ केवल 5 दिन करना होगा काम
इस भर्ती के लिए टेक्नीशियन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 प्रति माह के साथ अन्य भत्ते मिलेंगे। ड्राइवर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19,900 प्रतिमाह सैलरी के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सप्ताह में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक काम (5 डे वर्किंग) करना होगा। काम के घंटो की शिफ्ट केवल 8:30 घंटे रहेगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 8:30 से लेकर शाम 5 बजे है।