Move to Jagran APP

ISRO Recruitment 2022: इसरो ने निकाली अंतरिक्ष केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों (TGT, PGT, PRT) की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन

ISRO Recruitment 2022 इसरो के संगठन सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार के अंतरिक्ष केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों (TGT PGT PRT) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:46 AM (IST)
ISRO Recruitment 2022: इसरो ने निकाली अंतरिक्ष केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों (TGT, PGT, PRT) की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन
इसरो भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, apps.shar.gov.in पर करें।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ISRO Recruitment 2022: इसरो में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार के श्रीहरिकोटा और सुल्लुरूपेट परिसर में स्थित अंतरिक्ष केंद्रीय विद्यालय में विभिन्न शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। संगठन द्वारा 6 अगस्त 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. SDSC SHAR/RMT/01/2022) के अनुसार, मैथ, फिजिक्स, बॉयोलॉजी और केमिस्ट्री विषयों के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) की भर्ती की जानी है। इसी प्रकार, मैथ, इंग्लिश, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी, पीईटी-मेल और पीईटी फीमेल में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) की भी भर्ती होनी है। साथ ही, प्राइमरी टीचर की भी भर्ती की जानी है। सभी पदों की कुल 19 रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

loksabha election banner

ISRO Recruitment 2022: इसरो शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

इसरो द्वारा विज्ञापित टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार की आधिकारिक वेबसाइट, apps.shar.gov.in पर भर्ती सेक्शन में उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने का साथ ही यानि 6 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 अगस्त 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 750 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।

इसरो शिक्षक भर्ती 2022 विज्ञापन लिंक

इसरो शिक्षक भर्ती 2022 आवेदन लिंक

ISRO Recruitment 2022: इसरो शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

पीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में मास्टर्स डिग्री न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए। इसी प्रकार, टीजीटी के लिए उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय के साथ स्नातक कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के साथ-साथ बीएड किया होना चाहिए। दूसरी तरफ, पीईटी पदों के लिए शारीरिक शिक्षा में स्नातक होना चाहिए। पीआरटी के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.