विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IOB Recuitment 2024: इंडियन ओवरसीज बैंक में 550 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, ग्रेजुएट अभ्यर्थी तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Mon, 09 Sep 2024 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2024 09:28 AM (IST)

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिसशिप के 550 पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए फॉर्म भरने ...और पढ़ें

IOB Apprentice Recuitment 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।
IOB Apprentice Recuitment 2024 के लिए यहां से करें आवेदन।

HighLights

  1. इंडियन ओवरसीज बैंक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज।
  2. ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाकर तुरंत कर सकते हैं आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक उत्तीर्ण अभ्यथी जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके पास सुनहरा मौका है। इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा देशभर के राज्यों में अप्रेंटिसशिप के कुल 550 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 10 सितंबर 2024 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं उनके पास केवल आज का ही मौका है।

अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाकर भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।

आवेदन से पहले चेक कर लें पात्रता

इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को सरकार के नियमनुसार छूट दी गई है।

आवेदन की स्टेप्स

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • अब आपको अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम चुनकर आगे क्लिक हियर टू अप्लाई लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है।
  • अंत में उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर देना है और भविष्य के सन्दर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

IOB Recuitment 2024 Application Form link

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 944 रुपये रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 472 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन में स्टेशन मास्टर, टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, आवेदन 16 सितंबर से