विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

Published: Wed, 12 Aug 2026 04:51 PM (IST)

इंडियन ओवरसीज लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 24 ...और पढ़ें

IOB LBO Recruitment 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

IOB LBO Recruitment 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. इंडियन ओवरसीज बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. 24 अगस्त तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के 250 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.iob.in या डायरेक्ट पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार होगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 850 रुपये का भुगतान करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) वर्ग को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा। आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग माध्यमों में जमा की जा सकती है।

आवेदन करने का तरीका

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/iobjul26/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
  • इसके बाद आपको अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करके अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना है।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • प्रिंटआउट निकालने की लास्ट डेट 8 सितंबर 2026 निर्धारित है।
IOB LBO Recruitment

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से लोकल बैंक ऑफिसर के 250 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। नियुक्तियां देश के 4 राज्यों में की जाएंगी। राज्य के अनुसार तमिलनाडु के लिए 100 पद, कर्नाटक के लिए 50 पद, महाराष्ट्र के लिए 50 पद और गुजरात के लिए 50 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SBI Clerk 2026 Vacancy: एसबीआई जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर आवेदन स्टार्ट, स्टेट वाइज जानें कहां कितने पदों पर हो रही भर्ती 

यह भी पढ़ें-