Indian Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल , जल्द कर लें अप्लाई
इंडियन कोस्ट गार्ड में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 21 अक्टूबर है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Indian Coast Guard Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
HighLights
21 अक्टूबर आवेदन करने की लास्ट डेट।
आवेदन करने के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं अनिवार्य।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके पास CGEPT में आवेदन करने के लिए केवल कल यानी 21 अक्टूबर तक आखिरी मौका है। इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक, हाइजीनिस्ट और यांत्रिक के पदों पर केवल 21 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा
नाविक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 नवंबर, 2005 से लेकर 01 मई, 2009 के बीच, यांत्रिक के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 01 मई, 2005 से लेकर 01 मई, 2009 के बीच और हाइजीनिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु 01 नवंबर 2002 से लेकर 01 अक्टूबर, 2009 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इन तरीकों से करें घर बैठे खुद अप्लाई
इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक, हाइजीनिस्ट और यांत्रिक के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiancoastguard.gov.in/recruitment पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान सेदर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरू दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंतमें इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
