UPSC CDS-II Result 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी, 8956 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
यूपीएससी की ओर से UPSC CDS-II Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC CDS-II Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से कंबाइड डिफेंस सर्विस CDS-II परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार UPSC CDS-II Result 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट
सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSC CDS-II Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट
सीडीएस -2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी की ओर से जानकारी के मुताबिक लिखित परीक्षा में कुल 8956 उम्मीदार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। बता दें, लिखित परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के जरिये कुल 451 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
UPSC CDS-II Result 2026 Direct Link
कुल इतने उम्मीदवारों का होगा चयन
यूपीएससी द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 451 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें भारतीय सैन्य अकादमी के लिए कुल 100, एयर फोर्स एकेडमी के लिए कुल 32, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए कुल 26 और ऑफिसर ट्रेनिंग के लिए कुल 293 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें।
यह भी पढ़ें: BSF Head Constable: हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मैकेनिक ऑपरेटर एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर को होंगे जारी, एग्जाम इस डेट में...
