BSF Head Constable: हेड कॉन्स्टेबल रेडियो मैकेनिक ऑपरेटर एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर को होंगे जारी, एग्जाम इस डेट में...
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO-RM भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अक्टूबर को जारी कर दिए जायेंगे। एग्जाम दो शिफ्ट में 2 नवंबर को आयोजित होगा।

BSF Head Constable Admit card
HighLights
बीएसएफ आरओ-आरएम एडमिट कार्ड जारी होने के लिए शेड्यूल जारी।
22 अक्टूबर को उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर एवं रेडियो मैकेनिक भर्ती के लिए परीक्षा तिथि एवं एडमिट कार्ड जारी होने की डेट की घोषणा कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 22 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे।
एग्जाम डेट, शिफ्ट एवं टाइमिंग
बीएसएफ की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग अपरान्ह 1 से 3 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल RO/RM एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा।
- अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए तीन चरणों से होता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को पीएसटी एवं पीईटी में भाग लेना होता है जिसका रिजल्ट जारी हो चुका है। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब दूसरे चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। अंत में उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, डिक्सन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट, केवल एचसी(आरओ) के लिए और विस्तृत/ समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (डीएमआर/ आरएमई) में भाग लेना होगा। सभी चरण के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
