Indian Army TGC-145: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का मौका, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल
इंडियन आर्मी में Indian Army TGC-145 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

Indian Army TGC-145 Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
TGC-145 के लिए आवेदन आज से शुरू।
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 अक्टूबर।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार भारतीय सेना में TGC-145 कोर्स में शामिल होना चाहते हैं। वे Indian Army TGC-145 Recruitment के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस कोर्स में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 30 सितंबर से शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी। इस कोर्स में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
टीजीसी-145 कोर्स में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या एमएससी पूरा किया होना चाहिए।
इन स्टेप्स से करें TGC-145 के लिए अप्लाई
टीजीसी-145 कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर विजिट कर लें।
- इसके बाद Registration सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के आधार पर होगा। चयनित किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार इंटरव्यू में चयनित किए जाएंगे। उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। वे इस कोर्स में दाखिला लें सकेंगे।
