विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Army TGC 145: भारतीय सेना टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:39 AM (IST)

भारतीय सेना टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

Indian Army TGC 145 Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. जल्द कर लें TGC-145 के लिए अप्लाई।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट आज।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना में 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। जो उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं। वे Indian Army TGC 145 Recruitment 2026 के लिए केवल आज यानी 29 अक्टूबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए आयु-सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या एससी किया होना चाहिए।

इन 6 तरीकों से करें जल्द ही अप्लाई

भारतीय सेना में 145वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता की डिटेल आदि को ध्यान से दर्ज करें।
  • फॉर्म भरने के बाद मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड कर लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: BHU Non Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, 10वी-12वीं और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए मौका