विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BHU Non Teaching Recruitment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, 10वी-12वीं और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए मौका

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:00 PM (IST)

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

BHU Non Teaching Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

BHU Non Teaching Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. बीएचयू में निकली भर्ती।

  2. 25 नवंबर तक आवेदन करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय BHU में नॉन-टीचिंग पद जैसे इंजीनियर, लेबोरेटरी अटेंडेंट, कंप्यूटर ऑपरेटर और वर्कशॉप अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इनमें से किसी भी पद पर नौकरी करना चाहते हैं। वे बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 25 नवंबर, 2026 निर्धारित है।

इतनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस

बीएचयू में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। ग्रुप-ए के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये और और ग्रुप-बी व सी के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 500 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्र्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • सिस्टम इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से एमटेक एमई और एमसी किया होना चाहिए।
  • मेंटेनेंस इंजीनियर के लिए उम्मीदवारों ने बीई या बीटेक किया हो।
  • कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने बीएससी इन कंप्यूटर साइंस न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ किया होना चाहिए।
  • एसी ऑपरेटर के लिए उम्मीदवार आईटीई उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
  • लेबोरेटरी अटेंडेंट के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और कंप्यूटर हार्डवेयर में सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए।
  • वर्कशॉप अटेंडेंट के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण और पद से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु-सीमा

आयु-सीमा पदानुसार निर्धारित है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32, 40 और 50 वर्ष निर्धारित है।

बीएचयू में इन पदों के लिए कैसे करें आवेदन

बीएचयू में नॉन-टीचिंग के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।