Indian Army TES 57th Recruitment 2026: बारहवीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का मौका, रजिस्टेशन इस डेट से स्टार्ट
भारतीय सेना में Army TES 57th Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। 12वीं पास इस भर्ती में आवेदन करने के पात्र होंगे।

Indian Army TES 57th Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू।
कुल 90 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना में सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल भारतीय सेना इच्छुक एवं योग्य युवाओं को सेना में अधिकारी बनने का मौका दे रहा है। भारतीय सेना ने TES 57th Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द 14 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।
जो उम्मीदवार भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं। उन्हें 12 नवंबर, 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यहां पात्रता संबंधित जरूरी डिटेल देख सकते हैं।
टेक्निकल एंट्री स्क्रीम में आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
- टेक्निकल एंट्री स्क्रीम 10+2 यानी TES 57th में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) विषय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की होनी चाहिए।
- TES 57th में आवेदन करने के लिए JEE Main 2026 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 16.5 वर्ष से लेकर 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितने पदों पर होगी भर्ती
भारतीय सेना की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक TES 57th के जरिये कुल 90 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इन 5 तरीकों से कर सकेंगे घर बैठे खुद अप्लाई
भारतीय सेना में TES 57th के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड तरना होगा।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
