विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Army Recruitment 2022: 12वीं के बाद सेना के तकनीकी कोर में भर्ती का मौका, आवेदन आज से शुरू

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 24 Jan 2022 02:39 PM (IST)

Indian Army Recruitment 2022 कक्षा 12 के बाद भारतीय सेना के तकनीकी कोर में में लेफ्टीनेंट के तौर पर सरकारी ...और पढ़ें

टीईएस-47 हेतु आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2022 तक चलेगी।
टीईएस-47 हेतु आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी 2022 तक चलेगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना के तकनीकी कोर में भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय सेना में जुलाई 2022 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए 10+2 टेक्निकल इंट्री स्कीम (टीईएस)-47 हेतु आवेदन की प्रक्रिया आज, 24 जनवरी 2022 से शुरू हो गयी है, जो कि 23 फरवरी 2022 तक चलेगी। सेना द्वारा जारी टीईएस-47 अधिसूचना के मुताबिक इस स्कीम के माध्यम से कुल 90 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। चार वर्ष की अवधि वाले टीईएस-47 कोर्स को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को सेना में लेफ्टीनेंट के रैंक पर स्थायी कमीशन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

भारतीय सेना भर्ती 2022 के अंतर्गत आर्मी टीईएस-47 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सेना के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत ईमेल आइडी व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म की एक कॉपी सेव कर लेनी चाहिए, जिसे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान अन्य डॉक्यूमेंट्स के साथ एसएसबी इंटरव्यू के समय प्रस्तुत करना होगा।

इस लिंक से देखें भारतीय सेना टीईएस-47 भर्ती 2022 अधिसूचना

इस लिंक से करें आवेदन

भारतीय सेना टीईएस-47 भर्ती के लिए योग्यता

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आर्मी टेक्निकल इंट्री स्कीम-47 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषयों में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई (मेन) 2021 में सम्मिलित हुए होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।