विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Army JAG 35th: इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम के लिए आवेदन स्टार्ट, लॉ ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

Published: Tue, 05 Nov 2024 07:40 PM (IST)

इंडियन आर्मी में लॉ से स्नातक कर चुके अभ्यर्थियों के लिए भर्ती निकली है। लॉ ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती में ...और पढ़ें

Indian Army JAG 35th के लिए यहां से करें अप्लाई।
Indian Army JAG 35th के लिए यहां से करें अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। लॉ क्षेत्र में स्नातक पास कर चुके ऐसे युवा जो इंडियन आर्मी में शामिल होने का सपना देख रहे उनके लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना की ओर से JAG 35th Men/ Women Entry Scheme (OCT 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी (ग्रेजुएशन के बाद 3 वर्षीय या 10+2 के बाद पांच वर्षीय- इंटीग्रेटेड) उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार के पास क्लैट पीजी स्कोर कार्ड और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इन सबके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1998 से पहले एवं 1 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • इंडियन आर्मी जैग 35th भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
  • अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन निशुल्क किया जा सकता है। किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी को फॉर्म के साथ आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण SSB टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद अंत में अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दसवीं, आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के पास भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में नौकरी पाने का मौका, 11 नवंबर तक भर लें ऑनलाइन फॉर्म