India Post GDS Recruitment 2026: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई
जीडीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना फॉर्म भर सकते हैं।

India Post GDS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
जीडीएस के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका।
कुल 23,757 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज यानी 19 सितंबर तक आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार भारतीय डाक में बतौर जीडीएस के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता मानदंड की जांच करके GDS के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
- जीडीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे करें घर बैठे जीडीएस के पदों पर खुद अप्लाई
जीडीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को ध्यान से दर्ज कर सें।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एप्लीकेशन फीस
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के साथ-साथ एप्लीकेशन फीस जमा करना अनिवार्य है। इन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित है। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
