विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Income Tax Department: स्टेनोग्राफर, MTS-टैक्स असिस्टेंट पदों पर आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब इस डेट तक आवेदन का मौका

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:10 AM (IST)

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए 10th, 12th एवं ग्रेजुएशन के साथ स्पोर्ट्स की पात्रता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भर्ती के लिए 30 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट।

  2. 10th, 12th एवं ग्रेजुएट स्पोर्ट्सपर्सन कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पुणे, महाराष्ट्र की ओर से स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती हो रही है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत हो रही है। ऐसे में जो स्पोर्ट्सपर्सन सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 सितंबर निर्धारित थी जिसे अब 30 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है।

योग्यता एवं मापदंड

पद के अनुसार इस भर्ती के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित है। स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन के लिए 12th पास, टैक्स असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएशन और एमटीएस पदों पर आवेदन के लिए 10th क्लास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। इन सभी के अलावा अभ्यर्थी जिस स्पोर्ट्स के लिए प्रतिनिधित्व करता हो उससे संबंधित पात्रता भी पूर्ण करनी अनिवार्य है।

आवेदन का तरीका

भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट itsportsrecruitmentpune.com पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के लिए पहले आपको वेबसाइट पर रजिस्टर पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें। अब ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। ध्यान रखें कि फॉर्म के साथ निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Income Tax MTS Tax Assistant Stenographer Online Form 2026

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से Stenographer Grade-II (स्टेनो) के लिए 6 पद, Tax Assistant (TA) के लिए 40 पद और Multi Tasking Staff (MTS) के लिए 39 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NCRTC Vacancy 2026: नमो भारत रैपिड रेल कंपनी में ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस स्टाफ पदों पर आवेदन स्टार्ट, मिलेगी लाखों में सैलरी