IIT Bombay Recruitment 2026: आईआईटी बॉम्बे में काउंसलर पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक भरा जा सकता है फॉर्म
आईआईटी दिल्ली में काउंसलर पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 17 अक्टूबर तक फॉर्म भरा ...और पढ़ें

iit bombay recruitment 2026
HighLights
आईआईटी बॉम्बे काउंसलर भर्ती के लिए 17 अक्टूबर तक आवेदन का मौका।
18 अक्टूबर तक होंगे इंटरव्यू।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे में काउंसलर के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए गूगल फॉर्म भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम 55 फीसदी अंकों/ ग्रेड के साथ एमएससी/ एमए डिग्री इन साइकोलॉजी/ क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्पेशलाइजेशन/ काउंसिलिंग या सोशल साइकोलॉजी किया हो।
इसके साथ ही स्टूडेंट्स काउंसलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास 2 वर्ष एवं सीनियर काउंसलर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास 10 वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। उम्मीदवार की उम्र 45 साल से अधिक न हो।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इंटरव्यू 12 से 18 अक्टूबर 2026 तक संपन्न होंगे। मुंबई से बाहर के उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू ऑनलाइन दिए जाने की सुविधा प्रदान की गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संस्थान की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
स्टूडेंट काउंसलर के पार्ट टाइम पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35 से 50 हजार रुपये प्रति महीना वहीं फुल टाइम के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 70000 से 100000 लाख रुपये प्रति महीना वेतन दिया जायेगा। सीनियर काउंसलर के फुल टाइम पद के लिए चयनित होने पर 1 लाख 40 हजार से लेकर 1 लाख 60 रुपये पर मंथ और पार्ट टाइम पदों के लिए चयनित होने पर 70000 से 80000 रुपये प्रति महीना वेतन दिया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
