विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IDBI Bank Recruitment 2023: शुरू हो गई आइडीबीआइ बैंक में 600 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Fri, 15 Sep 2023 02:14 PM (IST)

IDBI Bank Recruitment 2023 आइडीबीआइ बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन (सं.8/2023-24) जारी करते ...और पढ़ें

IDBI Bank Recruitment 2023: आवेदन के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, idbibank.in पर विजिट करें।
IDBI Bank Recruitment 2023: आवेदन के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, idbibank.in पर विजिट करें।

IDBI Bank Recruitment 2023: बैंक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। आइडीबीआइ बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा जारी विज्ञापन सं.8/2023-24 के अनुसार ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ जोन के विभिन्न राज्यों में स्थित शाखाओं के लिए कुल 600 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 243 पद अनारक्षित हैं, जबकि 162 ओबीसी, 90 एससी, 45 एसटी और 60 ईडब्ल्यूएस कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

IDBI Bank Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

आइडीबीआइ बैंक में जूनियर असिस्टेंट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 15 सितंबर 2023 से शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, idbibank.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना PDF डाउनलोड कर सकते हैं और सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख तारीख 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है। इसी अवधि के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क 1000 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये ही है।

IDBI Bank Recruitment 2023: आवेदन से पहले जानें योग्यता

आइडीबीआइ बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त 2023 को 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।