विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS RRB 2026: कल है क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क-ऑफिस असिस्टेंट पदों आवेदन की लास्ट डेट, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:58 AM (IST)

आईबीपीएस ऑफिसर (Scale-I II III) और ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) भर्ती के लिए आवेदन पत्र कल यानी 21 सितंबर तक भरा जा सकता है।

IBPS RRB 15th Gramin Bank Recruitment 2026

IBPS RRB 15th Gramin Bank Recruitment 2026

HighLights

  1. आईबीपीएस आरआरबी पीओ एवं क्लर्क पदों पर कल तक भरा जा सकता है फॉर्म।

  2. 13441 रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही है भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से देश की क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क-ऑफिस असिस्टेंट के 13441 रिक्त पदों आवेदन लिए जा रहे हैं जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 21 सितंबर निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा स्नातक पास हैं और बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड

आईबीपीएस आरआरबी 15th भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार इलेक्ट्रॉनिक्स/ संचार/ कंप्यूटर विज्ञान/ सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक/ CA/ MBA/ बैचलर डिग्री इन लॉ (LLB)/ कृषि/ बागवानी/ डेयरी/ पशु / पशु चिकित्सा विज्ञान/ इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए।
इसके अलावा ऑफिस असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए न्यूतनम आयु 18 एवं अधिकतम 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल I पदों पर आवेदन के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, सीनियर मैनेजर ऑफिसर स्केल II पदों के लिए 21 से 32 साल एवं सीनियर मैनेजर स्केल III पदों के लिए आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी बिना कैफे जाये घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए नीचे आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स भी दी जा रहीं हैं-

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाना है।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • इसके बाद हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अब निर्धारित आवेदन शुल्क (कैटेगरी वाइज) का भुगतान करें।
  • अंत में पूर्व रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर निर्धारित है।
ibps rrb 2026 dates

फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 850 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी एवं पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 175 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

13,441 पदों पर होंगी नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 13,441 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम  पदों की संख्या
ऑफिस असिस्टेंट (Office Assistant) 7,993
ऑफिसर स्केल I (Officer Scale I) 4,256
ऑफिसर स्केल II (जनरल बैंकिंग / General Banking) 666
ऑफिसर स्केल II (आईटी / IT) 79
ऑफिसर स्केल II (सीए / CA) 99
ऑफिसर स्केल II (लॉ / Law) 48
ऑफिसर स्केल II (ट्रेजरी मैनेजर / Treasury Manager) 18
ऑफिसर स्केल II (मार्केटिंग ऑफिसर / Marketing Officer) 16
ऑफिसर स्केल II (एग्रीकल्चर ऑफिसर / Agriculture Officer) 48
ऑफिसर स्केल III (Officer Scale III) 220
कुल (Total) 13,441

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम एग्जाम/ मेंस एग्जाम, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकतेहैं।

यह भी पढ़ें- PFRDA Vacancy 2026: इस विभाग में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता-फीस सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक