विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 6 सितंबर से

Published: Tue, 02 Sep 2025 03:24 PM (IST)

इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के 455 रिक्त पदों पर भर्ती ...और पढ़ें

IB Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
IB Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
  2. आवेदन 6 सितंबर से होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख घरेलू खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आईबी की ओर से सिक्योरिटी असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट मोटर ट्रांसपोर्ट के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर 2025 से स्टार्ट की जाएगी। आवेदन स्टार्ट होते ही अभ्यर्थी मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 28 सितंबर 2025 तय की गई है।

10th पास ले सकते हैं भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/ 10th उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के ड्राइविंग लाइसेंस (LMV) होना चाहिए और कार चलाने के एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 28 सितंबर 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन करने का तरीका

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले पोर्टल www.mha.gov.in या ncs.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर पहले To Register के आगे Click here पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद Already Registered? To Login के आगे Click here पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी कैंडिडेट्स को एग्जाम प्रॉसेसिंग फीस के रूप में 550 रुपये जमा करना होगा। ऐसे में जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 100 रुपये सहित 650 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार एवं एक्स सर्विसमैन को अप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है ऐसे में उन्हें 550 रुपये जमा करना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- LIC HFL Recruitment 2025: एलआईसी एचएफएल अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई