विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IB ACIO Recruitment 2022: इंटेलीजेंस ब्यूरो में 150 ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 13 Apr 2022 12:10 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 17 Apr 2022 07:03 AM (GMT+05:30)

IB ACIO Recruitment 2022 केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलीजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 16 ...और पढ़ें

IB ACIO भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, mha.gov.in पर कर सकते हैं।
IB ACIO भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट, mha.gov.in पर कर सकते हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IB ACIO Recruitment 2022: इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) द्वारा 150 असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन आधिकारिक तौर पर 16 अप्रैल 2022 को जारी कर दिया गया है। ब्यूरो द्वारा एसीआइओ के पदों पर ग्रेड-2/टेक्निकल के अंतर्गत भर्ती की जानी है और इसमें कंप्यूटर साइंस एण्ड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 56 रिक्तियां और शेष 94 पद इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन स्ट्रीम के लिए हैं।

IB ACIO भर्ती 2022 के लिए योग्यता मानदंड

इंटेलीजेंस ब्यूरो के ग्रेड-2/टेक्निकल विभाग में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य तकनीकी शिक्षा संस्थान से रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन या कंप्यूटर के साथ फिजिक्स में मास्टर्स डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए या कंप्यूटर अप्लीकेशन में मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में वर्ष 2020, 2021 या 2022 की गेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 7 मई 2022 को 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - IB Recruitment: ऐसे पा सकते हैं इंटेलीजेंस ब्यूरों में सरकारी नौकरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में

आवेदन प्रक्रिया

IB ACIO भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट, mha.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार भारत सरकार के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल, ncs.gov.in पर भी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 7 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। हालांकि, उम्मीदवार एसबीआइ चालान के माध्यम से भी आवेदन शुल्क का भुगतान कर पाएंगे।

इस लिंक से करें अप्लाई

इस लिंक से देखें नोटिफिकेशन