विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IB Recruitment: ऐसे पा सकते हैं इंटेलीजेंस ब्यूरों में सरकारी नौकरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 28 Mar 2022 02:36 PM (IST)Updated: Mon, 28 Mar 2022 02:37 PM (IST)

IB Recruitment खुफिया विभाग में स्नातकों की भर्ती के दो विकल्प हैं – एसीआइओ की सीधी भर्ती और एसएससी की ...और पढ़ें

इंटेलीजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी अच्छे कैरियर और सैलरी के साथ-साथ समाज में प्रतिष्ठा भी दिलाती है।
इंटेलीजेंस ब्यूरो में सरकारी नौकरी अच्छे कैरियर और सैलरी के साथ-साथ समाज में प्रतिष्ठा भी दिलाती है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IB Recruitment: इंटेलीजेंस ब्यूरो यानि खुफिया विभाग में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा लगभग हर युवा में होती है। और हो भी क्यों न, क्योंकि अच्छी सैलरी और कैरियर के साथ-साथ इस विभाग में काम करना सामाजिक प्रतिष्ठा मिलती है। आज हम आपको खुफिया विभाग में भर्ती के विकल्प और जरूरी योग्यता बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले आइबी में भर्ती पा सकते हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरो में भर्ती के दो विकल्प काफी लोकप्रिय हैं। इनमें से पहली है गृह मंत्रालय द्वारा की जाने वाली सहायक केंद्रीय सतर्कता अधिकारी (एसीआइओ) की भर्ती और दूसरी एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) की भर्ती।

आइबी एसीआइओ भर्ती – खुफिया विभाग में अधिकारी भर्ती

गृह मंत्रालय द्वारा एसीआइओ ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन समय-समय पर रिक्तियों के अनुसार जारी किए जाते हैं। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री उत्तीर्ण उम्मीदवार इन पदों के आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु भर्ती वर्ष की निर्धारित तारीख पर 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाती है। उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा (टियर 1 और टियर 2) एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। इस भर्ती के लिए विज्ञापन गृह मंत्रालय द्वारा रोजगार समाचार में निकाला जाता है।

आइबी एएसओ भर्ती – एसएससी सीजीएल परीक्षा से

इंटेलीजेंस ब्यूरो में एएसओ के तौर पर सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आयोजित की जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। आयोग द्वारा यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। हालांकि, खुफिया विभाग में एएसओ की रिक्तियां सम्बन्धित वर्ष की परीक्षा अधिसूचना में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं। सीजीएल परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु निर्धारित तारीख को 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदावरों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में दो चरण में लिखित परीक्षा (टियर 1 और टियर 2) और इंटरव्यू (टियर 3) शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।