विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPSC FSO Recruitment 2026: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:45 PM (IST)

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकेंगे।

HPSC Food Safety Officer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HPSC Food Safety Officer Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. फूड सेफ्टी के पदों पर निकली भर्ती।

  2. आवेदन करने के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर अनिवार्य।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए आवेदन 28 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी पूरी की होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 34,800 रुपये से लेकर 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

HPSC Food Safety Officer FSO Notification 2026 

रजिस्ट्रेशन फीस

हरियाणा राज्य के सभी उम्मीदवार एवं दिव्यांगजन निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है।

आयु-सीमा

आयु की गणना 19 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

हरियाणा फूड सेफ्टी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकेंगे।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद HPSC Food Safety Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: UP PGT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में पीजीटी टीचर के 2607 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता एवं सैलरी सहित अन्य डिटेल