विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPRCA Recruitment 2026: मेडिकल सोशल वर्कर और रेडियोग्राफर सहित कई पदों पर रजिस्ट्रेश इस डेट से शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

Published: Tue, 03 Mar 2026 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2026 09:24 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश आयोग की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

HPRCA Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HPRCA Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन 10 मार्च से शुरू।

  2. कुल  331 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से पंचायत सचिव, मेडिकल सोशल वर्कर और रेडियोग्राफर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। बता दें, 331 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 04 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री भी होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स, विज्ञान, रीजनिंग, हिंदी एवं अंग्रेजी विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

रजिस्ट्रेश फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये परीक्षा शुल्क और 700 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है। यानी रजिस्ट्रेशन करते वक्त सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेश फीस के रूप में 800 रुपये जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा, करेक्शन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

ऐसे कर सकेंगे खुद आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद HPRCA Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद शैक्षणिक दस्तावेजों को जमा करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई क्लास 10th हिंदी पेपर A व B खत्म, परीक्षा पैटर्न पासिंग मार्क्स व अन्य डिटेल करें चेक