विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई क्लास 10th हिंदी पेपर A व B खत्म, परीक्षा पैटर्न पासिंग मार्क्स व अन्य डिटेल करें चेक

Published: Mon, 02 Mar 2026 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2026 04:57 PM (IST)

सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं हिंदी पेपर A व पेपर B का आयोजन आज यानी 2 मार्च को सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 तक करवाया गया है।

CBSE Class 10 Hindi Exam 2026

CBSE Class 10 Hindi Exam 2026

HighLights

  1. सीबीएसई हिंदी 10th पेपर खत्म।

  2. 11 मार्च तक आयोजित होंगी 10th बोर्ड परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से आज यानी 2 मार्च को कक्षा 10वीं हिंदी पेपर A व पेपर B का आयोजन किया गया है है। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 से शुरू होकर दोपहर 1:30 तक करवाया गया है। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि हिंदी का पेपर कुल 4 भागों में विभाजित होता है। पेपर अ में कुल 15 वहीं पेपर ब में कुल 16 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र के लिए कुल पूर्णांक 80 अंकों के लिए होगा।

पास होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के सभी पेपर्स में अलग अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। छात्र ध्यान रखें कि थ्योरी पेपर एवं प्रैक्टिकल में अलग अलग पास होना जरूरी होता है। चूंकि हिंदी का पेपर कुल 80 अंकों का है, ऐसे में इस विषय में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक 27 अंक (26.4) प्राप्त करने होंगे।

पेपर खत्म होने के बाद चेक कर सकेंगे एग्जाम एनालिसिस

सीबीएसई हिंदी पेपर संपन्न होने बाद छात्रों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पेपर का स्तर न ही ज्यादा कठिन व न ही ज्यादा सरल था। जिन स्टूडेंट्स की तैयारी अच्छी थी उनको हिंदी के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। 

CBSE Board Exam

फेल होने पर करवा सकेंगे स्क्रूटिनी

परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रों का रिजल्ट अप्रैल माह में जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अगर छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी को गलत तरीके से जांचा गया है या उनको सही अंक नहीं दिए गए हैं तो वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर पाएंगे। लेकिन, ध्यान रखें कि नए नियम के मुताबिक स्क्रूटिनी केवल थ्योरी पेपर्स के लिए करवाई जा सकेगी।

10th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं दो बार होंगी आयोजित

सीबीएसई की ओर से इस बार से कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को जिन विषयों में कम अंक आएंगे वे 3 विषयों का चुनाव करके दोबारा बोर्ड एग्जाम दे सकेंगे और अपने रिजल्ट में सुधार कर पाएंगे। इसके अलावा जिन छात्रों की कम्पार्टमेन्ट/ सप्लीमेंट्री आएगी वे भी दोबारा परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकेंगे।
2nd चांस के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 5 मई 2026 से लेकर 20 मई 2026 (संभावित) तक करवाया जायेगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जून 2026 में जारी कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10th मैथमेटिक्स पेपर हो गया खराब तो न ले टेंशन, दोबारा एग्जाम देकर कर पाएंगे सुधार