सीबीएसई 10th मैथमेटिक्स पेपर हो गया खराब तो न ले टेंशन, दोबारा एग्जाम देकर कर पाएंगे सुधार
सीबीएसई 10th मैथमेटिक्स का पेपर संपन्न हो चुका है। लाखों स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनका मैथ्स का पेपर खराब हो गया ...और पढ़ें

CBSE Board 10th Exam 2026
HighLights
इस बार 10th क्लास की परीक्षाएं 2 बार होंगी आयोजित।
दूसरे सत्र की परीक्षाएं मई में होंगी स्टार्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो चुकी है। कक्षा 10वीं के लिए मैथमेटिक्स व होम साइंस पेपर खत्म हो चुके हैं। लाखों छात्र ऐसे हैं जिनका गणित का पेपर खराब हो गया है जिसको लेकर वे तनाव ले रहे हैं। लेकिन, उनको बता दें कि उन्हें अभी से टेंशन न लेकर दूसरे पेपर्स पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है ताकी वे आगे के पेपर्स में बेहतर प्रदर्शन कर पाएं।
खराब पेपर की दोबारा दे पाएंगे परीक्षा
छात्रों को बता दें कि सीबीएसई की ओर से इस वर्ष से 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो बार करवाया जायेगा। ऐसे में अगर आपका भी गणित विषय का पेपर खराब हो गया है और आपको लग रहा कि इसमें अच्छे अंक नहीं आएंगे तो उसके लिए टेंशन न लें। एक बार सभी विषयों की परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र खराब विषय की दोबारा तैयारी करके बोर्ड एग्जाम में भाग लेकर अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।
विषयों को चुनकर दे सकेंगे एग्जाम
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को जिन विषयों में कम अंक आएंगे वे 3 विषयों का चुनाव करके दोबारा बोर्ड एग्जाम दे सकेंगे और अपने रिजल्ट में सुधार कर पाएंगे। इसके अलावा जिन छात्रों की कम्पार्टमेन्ट/ सप्लीमेंट्री आएगी वे भी दोबारा परीक्षा में शामिल होकर पास हो सकेंगे।

दूसरे सेशन की परीक्षा कब होंगी आयोजित?
सीबीएसई की ओर से पहले सेशन की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद रिजल्ट अप्रैल माह में घोषित कर दिए जायेंगे। इसके बाद दूसरे सेशन के लिए आवेदन लिए जायेंगे। 2nd चांस के लिए बोर्ड एग्जाम का आयोजन 5 मई 2026 से लेकर 20 मई 2026 (संभावित) तक करवाया जायेगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जून 2026 में जारी कर दिया जायेगा। ऑफिशियल डेट शीट अप्रैल में रिजल्ट जारी होने के बाद जारी की जा सकती है।
