HPRCA Nurse Recruitment 2026: इस राज्य में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई से शुरू
हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई से शुरू हो जाएंगे।

HPRCA Nurse Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन 30 जुलाई से स्टार्ट।
परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरूरी।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग HPRCA में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये राज्य में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के कुल 312 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही HPRCA के पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन 30 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 29 अगस्त, 2026 निर्धारित है।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो। इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग, सोशल साइंस और हिंदी आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा शुल्क
असिस्टेंट स्टाफ नर्स की परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। परीक्षा शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये निर्धारित किया गया है।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलों करके आवेदन कर सकती हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद जरूरी डिटेल जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी आदि को दर्ज करना होगा।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
