AIIMS NORCET 11: एम्स नॉर्सेट 11 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और उम्र सहित अन्य डिटेल
एम्स नॉर्सेट 11 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।

AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन आज से शुरू।
13 अगस्त तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने NORCET-11 परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार AIIMS NORCET-11 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। वे उम्मीदवार आज यानी 24 जुलाई से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवार एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी ऑनर्स नर्सिंग या बीएससी ऑनर्स की डिग्री होनी चहिए। या फिर उम्मीदवारों के पास बीएससी पोस्ट नर्सिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में बतौर नर्स या मिडवाइफरी के रूप में पंजीकृत होनी चाहिए।
कितनी मिलेगा सैलरी
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 34,800 रुपये तक प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 2,400 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना जरूरी है। इसके साथ ही दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
कब होगी परीक्षा
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक स्टेज-1 की परीक्षा 12 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें 30 सितंबर को स्टेज-2 की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: MP Police Bharti 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती का एलान, ESB जल्द ही जारी करेगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन
