HP High Court Vacancy 2026: स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई
हाई कोर्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश में स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

HP High Court Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
कुल 19 पदों पर होगी भर्ती।
आवेदन करने की लास्ट डेट आज।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हाई कोर्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी भर्ती स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज यानी 28 मार्च तक का आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार 28 मार्च तक ही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों का बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड
- स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड भी तेज होनी चाहिए।
- ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 38,500 रुपये से लेकर 1,22,700 रुपये प्रतिमाह, क्लर्क के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,200 रुपये से लेकर 64,000 रुपये प्रतिमाह और ड्राइवर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,300 रुपये से लेकर 67,800 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 450 रुपये और एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करने होंगे।
