विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPCB Recruitment 2026: असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Thu, 26 Mar 2026 05:05 PM (IST)

यूपीपीसीबी की ओर से असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के ...और पढ़ें

UPPCB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UPPCB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च।

  2. आवेदन करने के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर अनिवार्य।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की ओर से असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल दो दिनों का समय है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकें हैं। उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। उम्मीदवार इन पदों के लिए केवल 28 मार्च शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 2,000 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है।

कौन कर सकते हैं आवेदन

  • असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल, सिविल या एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी या
  • बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर या पीएचडी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

उम्मीदवारों से लिखित परीक्षा में संबंधित विषय और जनरल एप्टीट्यूड विषय से 400 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए 70 अंकों का साक्षात्कार आयोजित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: MPESB Recruitment 2026: फोरेस्ट गार्ड और जेल वार्डर सहित कई पदों पर आवेदन दोबारा शुरू, 1679 पदों पर होगी भर्ती