विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Police Recruitment 2021:हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7289 पदों पर 11 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2020 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 11:09 AM (IST)

Haryana Police Recruitment 2021 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर ...और पढ़ें

Haryana Police Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
Haryana Police Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

Haryana Police Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, (Haryana Staff Selection Commission, HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं। आयोग कुल 7289 पुलिस कांस्टेबल की पोस्ट पर नियुक्तियां करने जा रहा है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह भर्तियां पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए निकाली गई हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी, 2021 से शुरू हो रही है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पुरुष कांस्टेबल- जनरल ड्यूटी, महिला कांस्टेबल- जनरल ड्यूटी, महिला कांस्टेबल- ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। वहीं इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं आयु का निर्धारण करने की कट-ऑफ तिथि 1 दिसंबर, 2020 है।

ये होनी चाहिए योग्यता

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10 + 2 या समकक्ष परीक्षा पूरी करनी होगी। इसके साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में लंबाई और अन्य मापों सहित अन्य जानकारियां ऑफिशियल नोटिफिकेशन में शामिल हैं। उम्मीदवार यहां से डिटेल चेक करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। 

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 जनवरी, 2021

ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि- 10 फरवरी

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2021

वैकेंसी डिटेल्स

कुल पद- 7289

पुलिस कांस्टेबल, मेल- जनरल ड्यूटी- 5500

पुलिस कांस्टेबल फीमेल- जनरल ड्यूटी- 1100

फीमेल कांस्टेबल- ग्रुप सी- 698

आखिरी तारीख का रखें ध्यान

उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस पोस्ट पर पर ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी, 2021 से शुरू होगी और 10 फरवरी 2021 को 11:59 बजे खत्म होनी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें, बल्कि सही समय पर आवेदन कर दें, क्योंकि कई बार आखिरी तारीख पर सर्वर में गड़बड़ी हो जाती है तो इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि ये रिक्तियां रद्द पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती सूचना 06/2019 के स्थान पर निकाली गई हैं। इस संबंध में भर्ती नोटिस को 29 दिसंबर, 2020 को जारी कर इस भर्ती को रद्द करके वापस ले लिया गया था और इसके बजाय एक ताजा नोटिस जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था वे भी पात्र हैं और आवेदन कर सकते हैं।