HAL Junior Executive Recruitment 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता और उम्र सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक
एचएएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

HAL Junior Executive Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती।
कुल 150 उम्मीदवारों का होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार HAL में बतौर जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अक्टूबर, 2026 निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
भर्ती संबंधित डिटेल
एचएएल की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एससी के लिए कुल 25 पद, एसटी के लिए कुल 11 पद, ओबीसी एनसीएल के लिए कुल 38 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 15 पद और जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 61 पद आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी विषय में स्नातक किया होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 17 अक्टूबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
रजिस्ट्रेशन फीस
जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
पात्रता, उम्र, रजिस्ट्रेशन फीस एवं सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
