विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Police Recruitment: गुजरात पुलिस में निकली 1382 पदों की भर्ती, इस दिन कर सकते हैं ऑनलाइन करें आवेदन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 20 Oct 2021 12:43 PM (IST)

Gujarat Police Recruitment 2021 गुजरात पुलिस में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) आर्म्ड सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और इंटेलीजेंस ऑफिसर पदों के लिए जिन ...और पढ़ें

आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। वहीं, आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्टूबर को शुरू हुई थी।
आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। वहीं, आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Gujarat Police Recruitment 2021: गुजरात पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। गुजरात पुलिस में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), आर्म्ड सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और इंटेलीजेंस ऑफिसर के कुल 1382 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे गुजरात राज्य के सरकारी भर्ती पोर्टल, ojas.gujarat.gov.in उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। गुजरात पुलिस में पीएसआई, एएसआई और इंटेलीजेंस ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गयी है। वहीं, आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2021 को शुरू हुई थी।

इस लिंक से देखें भर्ती विज्ञापन

इस लिंक से करें आवेदन

जानें योग्यता

गुजरात पुलिस द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), आर्म्ड सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और इंटेलीजेंस ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदावरों की आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन के लिंक पर जाएं।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मापदंड को पूरा करना होगा। कैंडीडेट की हाईट 164 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए और वजन 50 किलो होना चाहिए। साथ ही, चेस्ट न्यूनतम 79 सेमी होना चाहिए और फुलाव के साथ कम से कम 84 सेमी होना चाहिए। हालांकि, शारीरिक मापदंडों में भी आरक्षित वर्गों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को छूट दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।

चयन प्रक्रिया

गुजरात पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई), आर्म्ड सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और इंटेलीजेंस ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।