मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, M.Sc से लेकर डॉक्टरी कर चुके युवा कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल
GMCH चंडीगढ़ में विभिन्न मेडिकल पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तक फॉर्म भरा जा सकता है।

Chandigarh GMCH Recruitment 2026
HighLights
GMCH चंडीगढ़ में विभिन्न मेडिकल पोस्ट पर हो रही भर्ती।
28 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल चंडीगढ़ की ओर से विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट gmch.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 242 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां सीनियर रेजिडेंट, सेंट्रल कैजुएल्टी सर्विसेज, रेजिडेंट एनएसथेटिस्ट, रेजिडेंट पैथोलॉजिस्ट, डेमोंस्ट्रेटर, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर (GMCH & MHI) और जूनियर रेजिडेंट पदों पर की जाएंगी।
भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार MD/ MS/ DNB/ M.Ch/ DM/ MBBS/ M.Sc Medical/ BDS आदि उत्तीर्ण किया हो और साथ ही उम्मीदवार का मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। इसी प्रकार पद के अनुसार 28 अक्टूबर 2026 को ध्यान में रखकर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30/ 37/ 45 वर्ष से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट नियमानुसार प्रदान की गई है।
आवेदन का तरीका एवं फीस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gmch.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद Candidate Registration पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- Candidate Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
एग्जाम डेट
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट का आयोजन 3 एवं 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से करवाया जायेगा। परीक्षा का रिजल्ट 10 नवंबर 2026 को घोषित कर दिया जायेगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल रहेंगे उनको इंटरव्यू में शामिल होना होगा। सफल उम्मीदवारों को 3 वर्ष के टेन्योर के लिए चयनित किया जायेगा।
