विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GMC Bhopal Recruitment 2021: गांधी मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ नर्स के 378 पदों पर निकली भर्तियां, 16 जून तक करें आवेदन

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Tue, 01 Jun 2021 12:24 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 06:01 AM (IST)

GMC Bhopal Recruitment 2021गांधी मेडिकल कॉलेजभोपाल (GMC Bhopal) में स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया ...और पढ़ें

GMC Bhopal Recruitment 2021: गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल ( Gandhi Medical College, GMC Bhopal) में स्टाफ नर्स
GMC Bhopal Recruitment 2021: गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल ( Gandhi Medical College, GMC Bhopal) में स्टाफ नर्स

GMC Bhopal Recruitment 2021: गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल ( Gandhi Medical College, GMC Bhopal) में स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 378 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 16 जून, 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ अप्लाई करने वाले अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि फाॅर्म त्रुटिपूर्ण भरा गया हो, क्योंकि फॉर्म में गड़बड़ी होने पर रिजेक्ट भी हो सकता है।  

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

स्टाफ नर्स के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान के माध्यम से कक्षा 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को एससी नर्सिंग होना चाहिए। वहीं इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

ये होगी सैलरी:

स्टॉफ नर्स की पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले 03 महीनों के लिए 10,000 प्रति माह दिए दिए जाएंगे। इसके बाद 03 माह बाद कार्य का मूल्यांकन करने के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने पर शासन के निर्देशानुसार वेतन दिया जायेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।