विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exim Bank BDO Recruitment 2026: बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:31 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 05:48 PM (IST)

एक्जिम बैंक में BDO के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Exim Bank BDO Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

Exim Bank BDO Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. बीडीए के पदों पर आवेदन शुरू।

  2. 15 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर BDO के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार एक्जिम बैंक में बतौर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर BDO के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे क्जिम बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर नौकरी कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लासेट डेट 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मार्केटिंग/फाइनेंस में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों को एडवांस्ड माइक्रोसोफ्ट ऑफिस टूल्स जैसे (वर्ड, एक्सेस या पीपीटी) के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिवर्ष 14.68 लाख रूपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।

कैसे करें बीडीओ के पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.eximbankindia.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल को दर्ज करना होगा।
  4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तय तिथि से पहले बीडीओ के पदों पर आवेदन कर लें। अन्यथा बाद में उम्मीदवारों को आवेदन करने का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। 

 

 

यह भी पढ़ें: RITES Engineer Recruitment 2026: मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी