DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में युवाओं के लिए निकली भर्ती, ग्रेजुएट और मास्टर कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई
डीयू में स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं के लिए भर्ती निकली है। उम्मीदवार 04 नवंबर तक ऑफलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

DU Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
डीयू में निकली भर्ती।
04 नवंबर तक अप्लाई करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी में युवाओं के लिए नौकरी करने का मौका है। जो उम्मीदवार डीयू में बतौर रिसर्च असिस्टेंट और फिल्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। डीयू में रिसर्च असिस्टेंट और फिल्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 04 नवंबर, 2026 निर्धारित है।
DU Recruitment 2026 कौन हैं आवेदन करने के पात्र
डीयू में रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सामाजिक विज्ञान विषय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर पूरा किया होना चाहिए। इसके साथ ही नेट, एमफिल या पीएएचडी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। फिल्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से सामाजिक विज्ञान विषय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरा किया होना चाहिए। इस पद के लिए उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन्होंने 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम को पूरा किया हो।
कितना मिलेगा वेतनमान
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह पदानुसार वेतनमान दिया जाएगा। रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 37,000 रुपये और रिसर्च असिस्टेंट और फिल्ड के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये का वेतनमान दिया जाएगा।
कहां और कैसे करें अप्लाई
डीयू में रिसर्च असिस्टेंट और फिल्ड इन्वेस्टिगेटर के पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम में स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने सीवी के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर मार्कशीट की फोटो कॉपी दिए गए पते पर पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को 04 नवंबर से पहले पूरा करना अनिवार्य है।
