विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU Assistant Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 23 अक्टूबर से स्टार्ट होंगे आवेदन

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:05 PM (IST)

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट एवं सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। भर्ती में शामिल होने के ...और पढ़ें

Delhi University Assistant Vacancy 2026

Delhi University Assistant Vacancy 2026

HighLights

  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन 23 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट।

  2. पात्रता, फीस चयन प्रक्रिया सहित अन्य डिटेल इस पेज से करें चेक।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से असिस्टेंट एवं सीनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। जो भी युवा इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड

असिस्टेंट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन किया हो। इसके साथ ही 2 वर्ष जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर कार्य करने का अनुभव और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी और 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
सीनियर असिस्टेंट पदों पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार ने स्नातक पास किया हो और असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 3 वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। कंप्यूटर पर कार्य करने की जानकारी हो। अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो।

भर्ती ओवरव्यू

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU)
पद का नाम असिस्टेंट (Assistant) एवं सीनियर असिस्टेंट (Senior Assistant)
कुल पद 126 पद 
आवेदन की शुरुआती तिथि 23 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026
आवेदन का तरीका केवल ऑनलाइन (ऑफिशियल वेबसाइट: du.ac.in)
चयन प्रक्रिया भर्ती परीक्षा के आधार पर
आवेदन शुल्क

• जनरल / अनरिजर्व्ड: ₹1,000

• OBC (NCL) / EWS / महिला: ₹800

• SC / ST / PwBD: ₹600

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। फॉर्म भरने के साथ जनरल/ अनरिजर्व्ड श्रेणी को 1000 रुपये, ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ फीमेल वर्ग को 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

भर्ती विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 126 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सीनियर असिस्टेंट के लिए 46 पद और असिस्टेंट के लिए 80 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें - MP Law Officer Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में विधि अधिकारी के रिक्त पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म