DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, इन स्टेप्स से जल्द कर लें अप्लाई
डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DSSSB Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
कुल 216 पदों पर होगी भर्ती।
पात्रता मानंदड पदानुसार निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जारी विज्ञापन के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार (DSSSB) में बतौर असिस्टेंट मैनेजर, रेडियोग्राफर, जूनियर रेडियोग्राफर, रिपोर्टर आदि पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर केवल आज यानी 28 मार्च तक ही आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा भी पदानुसार निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 18 और 21 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही पदानुसार अधिकतम आयु 27, 30 और 32 वर्ष निर्धारित है।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट प्रदान की गई है।
DSSSB Recruitment 2026: इन स्टेप्स से करें अप्लाई
डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: HP High Court Vacancy 2026: स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल, जल्द कर लें अप्लाई
