DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में सफाई कर्मचारी, चौकीदार पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, कल तक कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली जिला और सत्र न्यायालय में सफाई कर्मचारी, चौकीदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर ...और पढ़ें

DSSSB Various Post Online Form 2026
HighLights
दिल्ली में सफाई कर्मचारी, चौकीदार पदों पर भर्ती।
10वीं पास उम्मीदवार DSSSB पोर्टल पर करें आवेदन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। जिला और सत्र न्यायालय, दिल्ली में सफाई कर्मचारी, चौकीदार पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 11 नवंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा 10th कक्षा पास हैं और सरकारी नौकरी खोज रहे हैं वे बिना देरी करते हुए अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
फॉर्म भरने के पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/ मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 1 जून 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
- इस भर्ती के में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी डिटेल डिटेल दर्ज कर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सबमिट करना होगा।
- इसके बाद प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। एससी, एसटी, पीएच वर्ग से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क रूप से अप्लाई कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹5,200-20,200/- + Grade Pay ₹2000/-, Group-C के अनुसार वेतन दिया जायेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।