DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 अक्टूबर से स्टार्ट
डीएसएसएसबी ने दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पीए और प्यून सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 06 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

DSSSB Delhi District Courts Recruitment 2026: आवेदन जल्द शुरू।
HighLights
विभिन्न पदों पर आवेदन 06 अक्टूबर से स्टार्ट।
कुल 641 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, प्यून आदि पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो युवा सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। उन युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 04 नवंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
भर्ती संबंधित विविरण
इस भर्ती अभियान के जरिये डीएसएसएसबी की ओर से कुल 641 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जो इस प्रकार है।
| पद का नाम | कुल पद |
| सीनियर पर्सनल असिस्टेंट | 27 |
| पर्सनल असिस्टेंट | 206 |
| जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट | 174 |
| प्रोसेस सर्वर | 92 |
| प्यून | 142 |
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। प्रोसेस सर्वर और प्यून के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
DSSSB Delhi District Courts Notification 2026
कितनी जमा करनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। हालांकि महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
पद, पात्रता, आयु एवं रजिस्ट्रेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएसएसएसबी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
