Move to Jagran APP

DSSSB: दिल्ली सरकार के विभागों और निगमों 878 पदों के लिए आवेदन शुरू, dsssbonline.nic.in पर करें अप्लाई

DSSSB Application 2022 बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 691 पदों की दो भर्ती अधिसूचनाएं सं.01/2022 और सं.02/2022) 29 दिसंबर 2021 को और तीन भर्ती अधिसूचनाएं (सं.03/2022 सं.04/2022 और सं.05/2022) 4 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in जारी की थी।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 11:08 AM (IST)
DSSSB: दिल्ली सरकार के विभागों और निगमों 878 पदों के लिए आवेदन शुरू, dsssbonline.nic.in पर करें अप्लाई
आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 4 फरवरी 2022 तक चलाए जाने का कार्यक्रम डीएसएसएसबी द्वारा घोषित किया गया था।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। दिल्ली सरकार के विभागों और राज्य के चारों नगर निगमों में कुल 878 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 10 जनवरी 2022 से शुरू हो गयी है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा आयोजित की जा रही है। बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 691 पदों की दो भर्ती अधिसूचनाएं सं.01/2022 और सं.02/2022) 29 दिसंबर 2021 को और तीन भर्ती अधिसूचनाएं (सं.03/2022, सं.04/2022 और सं.05/2022) 4 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, dsssb.delhi.gov.in जारी की थी। इन सभी अधिसूचनाओं में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 4 फरवरी 2022 तक चलाए जाने का कार्यक्रम डीएसएसएसबी द्वारा घोषित किया गया था।

loksabha election banner

इन स्टेप में करें अप्लाई

डीएसएसएसबी द्वारा विज्ञापित पांचों भर्ती अधिसूचनाओं के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड के अप्लीकेशन पोर्टल, dsssbonline.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होम पेज पर ही दिए गए न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपनी आधार संख्या के साथ-साथ मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके सम्बन्धित भर्ती के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से उम्मीदवार कर सकेंगे।

इस लिंक से करें आवेदन (10 जनवरी से 9 फरवरी तक)

भर्ती अधिसूचना सं.01/2022 और सं.02/2022 में विज्ञापित पदों के जानकारी इस लिंक से देखें

भर्ती अधिसूचना सं.03/2022, सं.04/2022 और सं.05/2022 में विज्ञापित पदों के जानकारी इस लिंक से देखें

दिल्ली सरकार के इन विभागों एवं निगमों में भर्ती

  • उत्तरी दिल्ली नगर निगम
  • दक्षिणी दिल्ली नगर निगम
  • पूर्वी दिल्ली नगर निगम
  • नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम
  • दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)
  • दिल्ली जल बोर्ड
  • दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआइआइडीसी)
  • दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआइबी)
  • दिल्ली कृषि विपणन परिषद (डीएएमबी)
  • दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल)
  • दिल्ली कृषि विपणन परिषद (डीएएमबी)
  • शिक्षा निदेशालय
  • दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी)
  • विधि न्याय एवं विधिक मामले विभाग
  • व्यापार एवं कर विभाग

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.