DPCC Recruitment 2026: डीपीसीसी में पर्यावरण इंजीनियर पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट तक ऑफलाइन जमा कर सकते हैं फॉर्म
दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी में पर्यावरण इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए ऑफलाइन फॉर्म जमा किया जा सकता है।

DPCC Environmental Engineer Vacancy 2026
HighLights
दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी में सरकारी नौकरी पाने का मौका।
पर्यावरण इंजीनियर पदों पर हो रही भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC) की ओर से पर्यावरण इंजीनियर (Environmental Engineer) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। ध्यान दें कि इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते हैं। आवेदन को ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते पर जमा करना होगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट रोजगार समाचार में प्रकाशित होने के 21 दिन तक रहेगी।
कहां जमा किया जा सकता है फॉर्म
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म DPCC की वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर "what's New" ने ऑफलाइन नोटिफिकेशन के साथ फॉर्म डाउनलोड करके उसे भर लें। फॉर्म भरने के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके the Administrative Officer, DPCC, 3rd Floor, Block-I, DMRC IT Park Building, Shastri Park, Delhi-110053 पर रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।
क्या है पात्रता
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास निर्धारित एक्सपीरियंस होना चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम आयु पदानुसार 35/ 40/ 50 साल निर्धारित है। पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
DPCC Environmental Engineer Vacancy 2026 Application Form/ Notification Link
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में चयन के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जायेगा। अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 11 (7th CPC) को ध्यान में रखकर 15600- 39100/- plus Grade Pay Rs. 6600/- प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 17 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सीनियर पर्यावरण इंजीनियर के लिए 04 पद, पर्यावरण इंजीनियर के लिए 02 पद और असिस्टेंट पर्यावरण इंजीनियर के लिए 11 पद आरक्षित हैं।
