विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DD UP Recruitment 2020: दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में काम करने का मौका, असिस्टेंट न्यूज एडिटर एवं अन्य के लिए आवेदन आमंत्रित

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 16 Jun 2020 11:09 AM (IST)

Doordarshan Kendra Lucknow Recruitment 2020 उम्मीदवार निर्धारित अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 25 जून 2020 तक जमा कराने होंगे।

DD UP Recruitment 2020: दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में काम करने का मौका, असिस्टेंट न्यूज एडिटर एवं अन्य के लिए आवेदन आमंत्रित
DD UP Recruitment 2020: दूरदर्शन केंद्र लखनऊ में काम करने का मौका, असिस्टेंट न्यूज एडिटर एवं अन्य के लिए आवेदन आमंत्रित

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Doordarshan Kendra Lucknow Recruitment 2020: दूरदर्शन केंद्र लखनऊ ने रीजनल न्यूज यूनिट में असिस्टेंट न्यूज एडिटर, प्रोड्यूसर्स, कॉपी एडिटर और अन्य मैनपॉवर के असाइनमेंट आधार पर इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दूरदर्शन केंद्र लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराये गये निर्धारित अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 25 जून 2020 तक जमा कराने होंगे।

दूरदर्शन केंद्र लखनऊ द्वारा 4 जून 2020 को जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को अपने आवेदन हेड ऑफ न्यूज, दूरदर्शन केंद्र, 24-अशोक मार्ग, लखनऊ-226001 को जमा कराने होंगे। साथ ही, किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार नवल किशोर, आरएनयू, डीडीके, लखनऊ को फोन नंबर 0522-2288787 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इन रिक्तियों के लिए किया जाएगा इम्पैनलमेंट

• असिस्टेंट न्यूज एडिटर – 2

• प्रोड्यूसर – 10

• कॉपी एडिटर – 2

• कैमरामैन / कैमरा असिस्टेंट – 3

• स्टेनोग्राफर – 4

• सीजी ऑपरेटर्स – 2

• असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर – 3

• वीडियो एडिटर / वीडियो ग्राफर / वीडियो असिस्टेंट - 5

• ग्राफिक आर्टिस्ट – 1

• पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट – 5

ये हैं आवश्यक योग्यता

• असिस्टेंट न्यूज एडिटर और प्रोड्यूसर रिक्तियों के लिए – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा। न्यूज ब्रॉडकास्टिंग या न्यूज ऑर्गेनाइजेशन में तीन वर्षों का अनुभव।

• कॉपी एडिटर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा। न्यूज ब्रॉडकास्टिंग या न्यूज ऑर्गेनाइजेशन में तीन वर्षों का अनुभव रखने वालों को वरीयता।

• कैमरामैन / कैमरा असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और फिल्म एवं वीडियोग्राफी में डिग्री / डिप्लोमा। सम्बन्धित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव।

• स्टेनोग्राफर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और टीवी एवं रेडियो प्रोडक्शन में डिग्री या डिप्लोमा।

• सीजी ऑपरेटर्स – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और कंप्यूटर अप्लीकेशन में सर्टिफिकेट।

• असिस्टेंट वेबसाइट एडिटर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और जर्नलिज्म में डिग्री या डिप्लोमा। सम्बन्धित क्षेत्र में दो वर्षों का अनुभव रखने वालों को वरीयता।

• वीडियो एडिटर / वीडियो ग्राफर / वीडियो असिस्टेंट और पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 और फिल्म एवं वीडियोग्राफी में डिग्री / डिप्लोमा। सम्बन्धित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव।

• ग्राफिक आर्टिस्ट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2। ग्राफिक डिजाइन में  डिग्री/डिप्लोमा।  सम्बन्धित क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव।

यहां देखें ऑफिशियल नोटिस और अप्लीकेशन फॉर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।