Delhi University Vacancy 2026: डीयू में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका
डीयू में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योगय उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-1792478038319_m.webp)
Delhi University Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
09 नवंबर तक आवेदन करने का मौका।
कुल 126 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार डीयू में नौकरी करना चाहते हैं। वे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 126 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सीनियर असिस्टेंट के लिए कुल 46 पद और असिस्टेंट के लिए कुल 46 पद आरक्षित किए गए हैं।
इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 09 नवंबर, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
आयु-सीमा
सीनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष निर्धारित है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित आदि विषयों से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
डीयू में इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। जनरल उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,000 रुपये, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये और एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये निर्धारित है।
