Delhi Metro Vacancy 2026: दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर पदों पर हो रही भर्ती, इस डेट तक जमा किया जा सकता है फॉर्म
दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से ...और पढ़ें

DMRC SUPERVISOR Vacancy 2026
HighLights
दिल्ली मेट्रो में सरकारी नौकरी पाने का मौका।
सुपरवाइजर पदों पर 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित पते पर जमा करने की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
यहां जमा करना होगा फॉर्म
अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट delhimetrorail.com/pages/en/career से डाउनलोड करके उसे भर लें। इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज उसके साथ अटैच करें और उसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से 'एडिशनल जनरल मैनेजर (HR)/प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली के पते पर भेज दें। इसके अलावा अभ्यर्थी फॉर्म एवं दस्तावेजों को स्कैन करके मेल career@dmrc.org के माध्यम से भी फॉर्म जमा कर सकते हैं।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए कैंडिडेट को भारतीय रेलवे के पी.वे डिपार्टमेंट में कम से कम 5 साल काम का अनुभव होना चाहिए। वर्तमान में वे सेवा दे रहे हों या इंडियन रेलवे से रिटाटर्ड हो चुके हों। विजिलेंस एंगल से डी&एआर से फ्री हों। उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 55 वर्ष और अधिकतम 62 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर होगी।
DMRC SUPERVISOR Application Form 2026
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस एग्जामिनेशन के जरिये होगा। पद के अनुसार सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद पर चयनित होने पर 72600 रुपये, सेक्शन इंजीनियर (SE) के पद पर चयनित होने पर 65800 रुपये और जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर चयनित होने पर 56300 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
