विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर आवेदन की लास्ट डेट कल, तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:18 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 150 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए कल तक फॉर्म भरा जा सकता है।

Delhi High Court Bharti 2026

Delhi High Court Bharti 2026

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट में पानी है सरकारी नौकरी तो तुरंत कर लें अप्लाई।

  2. ग्रेजुएट अभ्यर्थी भर्ती के लिए हैं पात्र।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हाई कोर्ट में ऑफ दिल्ली की ओर से पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के रिक्त पदों चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो युवा किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक

आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही शॉर्टहैंड इंग्लिश स्पीड 110 वर्ड प्रति मिनट और कंप्यूटर टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट के साथ कंप्यूटर नॉलेज/ ग्रामर सहित अन्य जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 32 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1500 रुपये फीस वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग को 1300 रुपये जमा करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

वैकेंसी में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है।

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए पोर्टल cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/33131/102306/Index.html पर जाएं।
  • होम पेज पर To Register के आगे Click here से पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद Already Registered? To Login पर जाकर अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अब कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

DHC Assistant Vacancy Online Form 2026
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से पर्सनल असिस्टेंट (Personal Assistant) के लिए 33 पद और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (Senior Personal Assistant) के लिए 117 पद आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- Government Jobs: रेलवे बैंक पुलिस टीचर सहित अन्य विभागों में 1 लाख पदों पर हो रही भर्ती, सरकारी नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई