विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर एनसीएल में एमटीएस के पदों पर आवेदन 5 अक्टूबर से स्टार्ट, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

Published: Sat, 03 Oct 2026 04:55 PM (IST)

सीएसआईआर एनसीएल में एमटीएस के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के लिए कक्षा 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

CSIR NCL MTS Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. ऑनलाइन आवेदन 05 अक्टूबर से स्टार्ट।

  2. कक्षा 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क नई दिल्ली। सीएसआईआर-एनसीएल में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार बतौर एमटीएस के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे CSIR NCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 05 अक्टूबर से इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 04 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • उम्मीदवारों की आयु की गणना 04 नवंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण किया हो।

इतना मिलेगा हर महीने वेतनमान

एमटीएस के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी विषय से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें- Jharkhand Recruitment 2026: झारखंड में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 8 अक्टूबर से स्टार्ट