विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CRPF Recruitment 2026: कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल पदों पर कौन कर सकता है अप्लाई? जानें डिटेल; 11 नवंबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

Published: Thu, 22 Oct 2026 04:38 PM (IST)

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन जारी हैं। फॉर्म भरने के लिए पात्रता, फीस आवेदन का तरीका सहित पूरी डिटेल इस पेज से चेक कर सकते हैं।

CRPF Constable Recruitment 2026

CRPF Constable Recruitment 2026

HighLights

  1. सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 11 नवंबर तक आवेदन का मौका।

  2. योग्यता एवं मापदंड, एप्लीकेशन प्रॉसेस व फीस सहित पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती चल रहे है। इस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं और आवेदन की लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय लेवल पर खेल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए तय तिथियों में आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए क्या है योग्यता?

इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता, उम्र के साथ ही स्पोर्ट्स में पात्रता भी रखना अनिवार्य है। आप यहां से चेक कर सकते हैं कि कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल पदों पर कौन आवेदन कर सकते है।

शैक्षिक योग्यता: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं वहीं हेड कॉन्स्टेबल पदों पर फॉर्म भरने के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।

उम्र: अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 23 साल से नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार होगी।

स्पोर्ट्स के लिए योग्यता

हवलदार जीडी (हेड कॉन्स्टेबल) पदों के लिए पात्रता
ए) ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने खेल विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की स्वीकृति से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं/खेल आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।
बी) ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने खेल विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल/चैंपियनशिप अथवा भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों में किसी राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया हो तथा कोई पदक जीता हो या तीसरे स्थान तक कोई स्थान प्राप्त किया हो।
सी) ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम या द्वितीय स्थान प्राप्त किया हो। टीम स्पर्धा के मामले में, संबंधित टीम ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू)/अंतर-विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा आयोजित ऐसी प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान प्राप्त किया हो।
डी) ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने खेल विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा आयोजित जूनियर राष्ट्रीय स्तर के खेल/चैंपियनशिप/प्रतियोगिता में व्यक्तिगत टीम स्पर्धा में स्वर्ण या रजत पदक जीता हो।

सिपाही जीडी (कॉन्स्टेबल ) पदों के लिए पात्रता

ए) ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने खेल विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा आयोजित सीनियर/जूनियर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं/चैंपियनशिप में किसी राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो।
बी) ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने ऑल इंडिया स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्कूल खेल/क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में राज्य की स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व किया हो तथा कोई पदक जीता हो या तीसरे स्थान तक कोई स्थान प्राप्त किया हो।
सी) ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने खेल विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के प्राधिकार से आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स/खेलो इंडिया यूथ गेम्स/खेलो इंडिया विंटर गेम्स में किसी राज्य/संघ राज्य क्षेत्र (यूटी) का प्रतिनिधित्व किया हो तथा कोई पदक जीता हो या तीसरे स्थान तक कोई स्थान प्राप्त किया हो।
डी) ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अंतर-विश्वविद्यालय खेल बोर्डों द्वारा आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में किसी भी खेल/क्रीड़ा में अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो।

आवेदन का तरीका

  • सीआरपीएफ भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर apply here पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
  • अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करनी है।
  • फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
crpf vacancy 2026 notification

CRPF Recruitment 2026 Application Form

Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से फीस के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवार/ भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें- Railway Vacancy 2026: आरआरबी आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट से शुरू हो सकते हैं आवेदन!